फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 40 हजार वाले इंजेक्शन से बची 42 मरीजों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हार्टअटैक के मरीजों के लिए 40 हजार रुपये वाला इंजेक्शन जीवनदायिनी बन रहा है। इससे अब तक 42 मरीजों की जान बचाई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज आने के बाद 10 मिनट में जांच और इंजेक्शन लग जा रहा है। मरीजों के लिए और इंजेक्शन मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि सीएचसी पर हार्टअटैक का मरीज आने पर उसकी ईसीजी होती है। रिपोर्ट हृदय रोग विशेषज्ञों के व्हाट्सएप पर भेजते हैं। इसमें विशेषज्ञ की संस्तुति के बाद मरीज को इंजेक्शन लगाया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया 10 मिनट में करनी होती है। एसएन कॉलेज को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा और हाथरस का नोडल सेंटर बनाया गया है।

एंबुलेंस से एसएन में कराते हैं भर्ती
- सीएमओ डाॅ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 सीएचसी पर इंजेक्शन देने के साथ दो-दो ईसीजी मशीनें भी दी हैं। इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को एंबुलेंस से एसएन कॉलेज रेफर किया जाता है। इससे यहां मरीज का इलाज होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें