फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तमंचा के बल पर युवक से 40 हजार लूटे

Tue, 21 Mar 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार की देर रात्रि गढ़ी अड्डे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से तमंचा के बल पर 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जनपद में एसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं मंगलवार को सीओ व एसओजी टीम ने घटना के स्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले हैं।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात्रि रिंकू निवासी गढ़ी अड्डा बाजार से वापस अपने घर आ रहा था। जब वह गढ़ी अड्डे प पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसे मारपीट करते हुए तमंचा के बल पर उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों के जाते ही उसने चीख पुकार की। उसकी आवाज पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों का भी घटना की जानकारी दी गई। एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वायरलेस सेट पर सभी थाना प्रभारियों बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान के निर्देश दिए। वाहन चेकिंग में कोई भी संदिग्ध पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ अजीत चौहान एवं एसओजी प्रभारी अनूप भारती ने बदमाशों को चिह्नित करने के लिए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है।
घटना स्थल आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई है। कुछ संकेत मिले हैं, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जिसमें एसओजी, सर्विलांस, थाना पुलिस शामिल है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ दीक्षित, पुलिस अधीक्षक कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें