फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्केश्वर पार्क से सटी 40 दुकानें धराशाई

Sun, 20 Dec 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमणों के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन ने शनिवार से अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम के बुल्डोजरों से बल्केश्वर पार्क की दीवार से सटी करीब 40 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण हटाने के लिए लोगों को दो दिन का और वक्त दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, नगर निगम के सहायक अभियंता एसपी वार्ष्णेय और थाना न्यू आगरा प्रभारी के नेतृत्व में नगर निगम का दस्ता दोपहर करीब 12 बजे बल्केश्वर पहुंच गया। लोगों को सामान हटाने के लिए करीब आधा घंटे का समय दिया। इसके बाद बल्केश्वर पार्क की दीवार से सटी 40 स्थायी-अस्थायी दुकानों को जमींदोज कर दिया। इसके आगे दो दुकानों का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ रहा था। इन्हें भी ध्वस्त कर दिया गया। बगीची की बाउंड्रीवाल भी सड़क पर आ रही थी। इसका कुछ हिस्सा टूटते ही विरोध शुरू हुआ, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। शेष दीवार को तोड़ने के लिए लोगों को दो दिन का समय दिया गया। अभियान शनि मंदिर से रजवाड़ा तक चला। वहां तमाम ऐसे निर्माण थे जो ध्वस्त किए जाने हैं, उन्हें सोमवार तक का वक्त दिया गया है। बता दें शुक्रवार को एसएन मेडिकल कालेज में विवाद के चलते अभियान नहीं चल सका था।
65 दुकानें न तोड़ने पर रोष
लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि कपड़ा मंदिर की ओर करीब 65 दुकानें भी अतिक्रमण की श्रेणी में आती हैं उन्हें क्यों नहीं तोड़ा जा रहा है। नगर निगम के अभियंता एसपी वार्ष्णेय ने स्थिति स्पष्ट की, इन दुकानों का नगर निगम से किराएदारी का एग्रीमेेंट है। जब तक एग्रीमेंट पूरा नहीं होगा दुकानों को नहीं तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

भीड़ पर पुलिस ने फटकारी लाठी
आगरा। अतिक्रमण अभियान शुरू होते ही जबरदस्त भीड़ लग गई। हजारों की संख्या में लोग खड़े थे। इन्हें संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तोड़फोड़ के दौरान किसी को चोट न लग जाए या विरोध होने की आशंका पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें