फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चुनाव ड्यूटी के वाहनों के किराए में 40 प्रतिशत की वृद्धि

Sat, 06 Apr 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन विभाग ने सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की व्यवस्था करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में 312 बड़े वाहन और 523 छोटे वाहन अधिगृहित किए जाएंगे। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले वाहनों के किराये में 40 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। चुनाव आयोग ने बढ़े हुए किराये की सूची जारी की है। लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबल, पोलिंग पार्टियां व अन्य सामान को पहुंचाने के लिए बड़े वाहनों की जरूरत होगी। वहीं मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराए जाने के लिए छोटे हल्के वाहन कार आदि की आवश्यकता होगी। जिससे विभिन्न मजिस्ट्रेट व अधिकारी मतदान व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए बड़े वाहन बस व ट्रक सहित छोटे हल्के वाहन कार आदि के अधिगृहण की प्रक्रिया शुरू की है। लोकसभा चुनाव 2019 में वाहनाें के किराये में 10 प्रतिशत की वृद्धि की थी, जिसे वाहन स्वामियों ने नाकाफी बताया था और वाहनों के किराये बढ़ाए जाने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने इस बार 40 फीसदी वृद्धि कर नए किराया सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें