फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मास्टर ट्रेनरों को दिया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण

Sat, 06 Apr 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सीडीओ सचिन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनरों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। स्क्रीन के माध्यम से सभी तैनात 62 मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम एवं वीपीपैट तथा मतदान प्रक्रिया से संबंधित निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में गहनता से जानकारी दी गई। विकास अधिकारी एवं प्रभारी प्रशिक्षण कार्मिक संजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है, इसे गंभीरता से लें। यदि कहीं कोई शंका या दुविधा है तो अवश्य पूछ लें। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करें। अब प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा ही मतदान के लिए तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 व 10 अप्रैल को गणेश इंटर कॉलेज में प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर पूर्ण प्रशिक्षित होकर अन्य निर्वाचन कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। 1200 से अधिक मतदान वाले पोलिंग बूथ पर एक अतिरिक्त मतदान अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें