फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख रुपये के बकाए पर तीन गांवों की आपूर्ति कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली का बकाया बिल वसूलने के लिए विद्युत निगम सख्ती बरत रहा है। किशनी क्षेत्र के तीन गांवों में 40 लाख रुपये का बिल बकाया होने पर बिजली आपूर्ति काट दी गई। इन गांवों में लगी डीपी के कनेक्शन एचटी लाइन से खुलवा दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उप खंड अधिकारी रजत शुक्ला ने चेकिंग अभियान चलाया। उपकेंद्र लेखराजपुर के गांव हविलिया, शंकरपुर और द्वारिकापुर में अवर अभियंता ओमप्रकाश के साथ लोगों से बकाया बिल जमा करने का आग्रह किया। लोग बिल जमा करने के लिए तैयार नहीं हुए। अन्य कई लोग बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर रहे थे। गांव हविलिया में 20 लाख, शंकरपुर और द्वारिकापुर में 10-10 लाख रुपये का बिल बकाया है। एसडीओ ने तीनों गांवों में लगी 15 डीपी बंद करा एचटी लाइन के तार खुलवा दिए। 50 लोगों द्वारा डाली गई कटिया जब्त कर ली। कहा कि जब तक बिल जमा नहीं किया जाता है आपूर्ति चालू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें