बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में बुधवार को कस्बा निवासी आरोपी ने 11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। उसकी व साथी की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। उन्हें न्यायालय से जेल भेजा गया।
कन्नौज निवासी महिला बुधवार की सुबह करीब 11 बजे टेंपो से उतरी और 11 वर्षीय पुत्री को एक विद्यालय के पास छोड़ प्रेमी के साथ चली गई। मां के जाने के बाद बालिका इधर-उधर घूम रही थी तभी कस्बा निवासी राधे की गलत नजर उस पर पड़ गई। वह अपने साथी ननुआ निवासी मोहल्ला कुचलिया के साथ बच्ची को वनखंडी आश्रम के पास ले गया था। वहां राधे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा वहीं कुछ देर में आरोपी राधे व साथी ननुआ को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले इसके लिए विवेचना और मामले में पैरवी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रयास रहेगा आरोपी को अधिकतम सजा मिल सके।