फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेना भर्ती रैकेट के सरगना की तलाश में जुटीं 4 टीमें

Mon, 02 Jun 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र में किशनी चौराहा पर संचालित पुलिस-सेना भर्ती ट्रेनिंग सेंटर का संचालक देशभर के 600 से अधिक युवाओं से नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में भूमिगत हो गया है। पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में जुटी हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

तेलंगाना से छह युवा शनिवार देर रात को थाना किशनी पहुंचे थे और पुलिस से शिकायत की थी। बताया किशनी क्षेत्र का अरविंद पांडेय ठगी का सेंटर किशनी में चलाता है।
आरोपी युवाओं को सेना, पुलिस में भर्ती कराने की ट्रेनिंग देने और नौकरी दिलाने के नाम पर 3 से 5 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी लेता हैं। उनसे भी इसी प्रकार रुपये लिए गए। इसके बाद नौकरी भी नहीं लगवाई गई। पुलिस ने अरविंद की तलाश की तो वह भूमिगत हो गया।
विज्ञापन

इधर, कुछ युवाओं ने उसके सेंटर में भी तोड़फोड़ कर दी। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मुख्य सरगना अरविंद पांडेय के रूप में सामने आया है। उसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। जल्द ही इस मामले में पुलिस को सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें