फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 37 और कोरोना संक्रमित मिले, अब तक 743 संक्रमित, 305 हो चुके हैं ठीक

Sun, 10 May 2020 09:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को फिर एक साथ 37 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में अब तक 743 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, इनमें 305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 417 सक्रिय मामले हैं। नए मरीज मिलने के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

विज्ञापन


उधर, शनिवार को कोरोना संक्रमित सजायाफ्ता कैदी की भी मौत हो गई। इसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 60 वर्षीय कैदी झांसी का रहने वाला था। हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार में उम्र कैद की सजा काट रहा था। आगरा में यह 24वीं की मौत है। हालांकि जिलाधिकारी ने 21 की पुष्टि की है।


डीआईजी जेल लव कुमार ने बताया कि संक्रमित कैदी को हाई ब्लड प्रेशर के कारण ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उसके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके 24 बंदियों और कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इनमें 12 की रिपोर्ट आ गई है। ये सभी सभी निगेटिव हैं। तीन कर्मचारी और 12 बंदियों की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खंदारी की निजी लैब में जांच पर रोक

खंदारी स्थित निजी लैब में कोरोना की जांच पर सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने शनिवार को रोक लगा दी है।पश्चिमपुरी निवासी लैब के कर्मचारी ने बुखार आने पर अपने पूरे परिवार की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में वह, उसकी पत्नी और बेटी संक्रमित पाए गए। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने सैंपल की रैंडम जांच कराई। इसके बाद लैब में कोरोना जांच पर रोक के निर्देश दिए। लैब के अन्य कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए हैं।

देहात क्षेत्र में तीन और हॉटस्पॉट बढ़ाए

देहात क्षेत्र में तीन और हॉटस्पॉट बढ़ा दिए गए। इसके साथ ही जिले में अब 45 हॉटस्पॉट हो गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बरौली अहीर में श्यामो और नाधौत गांव के अलावा शमसाबाद का गांव गढ़ी खंडेरा, ये तीन नए हॉटस्पॉट शनिवार को और बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें