फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 35 हजार छात्रों को नहीं मिली स्टेशनरी और बैग खरीदने की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले के परिषदीय विद्यालयों के करीब 35 हजार छात्रों को स्टेशनरी व बैग आदि सामान खरीदने के लिए धनराशि नहीं मिली है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत छात्रों के अभिभावकों के खातों में यह धनराशि सीधे भेजी जाती है। इन छात्रों का आधार अपडेट और सत्यापन कार्य पूरा न होने के कारण योजना का लाभ मिलने में बाधा आ रही है। परिषदीय विद्यालयों में कुल 1.75 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें करीब 1.40 लाख विद्यार्थियों को डीबीटी योजना का लाभ मिल चुका है। जबकि शेष करीब 35 हजार विद्यार्थियों का आधार अपडेट और सत्यापन कार्य लंबित है। यही वजह है कि इन छात्रों के खातों में डीबीटी की राशि नहीं पहुंच रही है।योजना के तहत छात्रों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी खरीदने के लिए धनराशि सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का आधार अपडेट कराएं, जिससे कोई भी पात्र छात्र सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें