फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूपीसीए के ट्रायल में बढ़े 35 फीसदी खिलाड़ी

Sun, 08 Feb 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
यूपीसीए के ट्रायल 
विज्ञापन
आगरा। शहर के युवा क्रिकेटरों में प्रतिभा दिखाने की ललक इस बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के ट्रायल में साफ दिख रही है। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 35 फीसदी खिलाड़ी बढ़े हैं। यह युवाओं के लिए एक मजबूत कॅरिअर विकल्प का संकेत है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष आगरा से कुल 634 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए पंजीकरण कराया था। इस वर्ष 7 फरवरी तक यह आंकड़ा 894 पहुंच गया है। पंजीकरण की अंतिम तारीख 10 फरवरी है, यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इस बार बालिकाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। यह महिला क्रिकेट के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में आगरा से महिला क्रिकेट में नई प्रतिभाएं उभरेंगी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने कहा कि रजिस्ट्रेशन संख्या में यह बढ़ोतरी खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों के प्रयास और बेहतर प्रतियोगिताओं का परिणाम है। सदस्य आशू मित्तल ने बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी को बेहद सकारात्मक बताया।

यूपीसीए के ट्रायल 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें