फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इटावा के उदी और आगरा के बाह मार्ग पर सफर होगा आसान, 34 करोड़ रुपये की धनराशि हुई जारी

Fri, 31 Oct 2025 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बाह-उदी सड़क 34 करोड़ रुपये से चौड़ी होगी। इसके चौड़ीकरण से 20 से अधिक गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही उनकी कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा के उदी और आगरा के बाह मार्ग पर 6 से 21 किमी के बीच सड़क चौड़ी की जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 34 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की है। इससे आसपास के 20 गांवों के लोगों को यातायात में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता विकास को सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि निर्गत किए जाने संबंधी पत्र भेजा है। इसकी जानकारी होने से यमुना और चंबल इलाके के गांवों में लोगों ने खुशी जताई है। लोगों ने बताया कि जैतपुर के नहटौली से इटावा बॉर्डर के उदयपुर खुर्द गांव तक 15 किमी की सड़क के चौड़ीकरण से नहटौली के अलावा जैतपुर, पहाड़पुरा, रूपपुरा, रीछापुरा, सिजवाई पुरा, कान्हरपुरा, मुकुटपुरा, प्यारम्पुरा, गढ़ी प्रतापपुरा, वनकटी, मऊ, कोरथ, कमोनी आदि 20 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।

इन गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। सड़क दुरुस्त होने से करीब 40 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। रीछापुरा के प्रधान सोनू भदौरिया, मऊ के प्रधान उदयभान सिंह, मुकुटपुरा के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम हो जाएगा। किसान अपनी उपज लेकर आसानी से मंडी तक पहुंच सकेंगे। कहा कि सड़क चौड़ी होने से ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


सड़क की क्रेडिट लेने की होड़...सांसद विधायक ने सरकार का जताया आभार
बाह-उदी मार्ग के चौड़ीकरण का क्रेडिट लेने की होड़ शुरू हो गई है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर ने चौड़ीकरण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण से आगरा, बाह, बटेश्वर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। पर्यटन और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा। इधर, बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने अपने प्रस्ताव पर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 34 करोड़ की धनराशि निर्गत करने पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि सड़क के चौड़ीकरण से बाह और आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। आवागमन सुगम हो जाएगा। क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें