मथुरा। मथुरा रोड पर वृंदावन के गांव धोरेरा में 33 केवीए की लाइन पर पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन टूट गई है। इससे मसानी क्षेत्र के साथ ही अहिल्यागंज, गांव धोरेरा, लक्ष्मी नगर, बिरला मंदिर,राधापुरम और कृष्णापुरम आदि क्षेत्रों मैं अंधकार छा गया। बुधवार की शाम आई तेज आंधी के कारण गांव धरहरा के समीप बड़ा पेड़ 33 केवीए विद्युत लाइन पर जा गिरा इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।33 केवीए लाइन के ब्रेक होने से आकाशवाणी फीडर से पोषित आधा दर्जन इलाकों में अंधेरा छा गया। विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी लाइन को ठीक करने के लिए पेड़ को हटाने के कार्य मे लगे थे। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद भी समाचार लिखे जाने तक बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी थी।