होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर
आगरा। श्री गिरिराजजी सेवक मंडल परिवार और रे-ऑफ होम्योपैथिक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को बल्केश्वर स्थित श्री गणेश राम नागर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 325 मरीज का इलाज किया गया। आनुवंशिक, मानसिक, शारीरिक पक्षाघात, भेंगापन, बहरापन, ऑटिज्म आदि बीमारियों से पीड़ित बच्चो को भी इलाज मिला। सभी को तीन महीने की दवाएं भी निशुल्क दी गईं। संस्था के अजय गोयल, श्याम सुंदर माहेश्वरी और पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर हर तीन महीने में लगता है। शिविर में डॉ. शिवशंकर मितवार, डॉ. नितिन वर्मा, डॉ. अंकित त्यागी, डॉ. ललित गोला, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. गौरव, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. निशांत, डॉ. दिशा, डॉ. शुभम, डॉ. रेशमा आदि ने मरीजों की जांच की। मौके पर मनोज कुमार गर्ग, नीरज कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल आदि मौजूद रहे।