आगरा। एत्मादपुर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन शनिवार से बरहन के सीपी मैदान में हो रहा है। महामुकाबले में पहले दिन का आयोजित मैच दीप लाइब्रेरी क्रिकेट क्लब एत्मादपुर ने जीता। यह मैच चौधरी क्रिकेट क्लब नगला दुर्ग सिंह थाना बरहन और दीप लाइब्रेरी क्रिकेट क्लब एत्मादपुर के बीच हुआ। चौधरी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम को जीतने के लिए 16 ओवर में 107 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में दीप लाइब्रेेरी क्रिकेट क्लब ने 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान रूपेश चौहान, दलवीर राठौर, नेत्रपाल, जालिम सिंह, धर्मेंद्र प्रधान आदि माैजूद रहे।