फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई का अंगोछे से दबाया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला झंडू सिंह में बिजली चोरी पकड़ लेने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने टीम के साथ मारपीट करते हुए जेई पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता डिप्टी सिंह मीणा विभाग की टीम मुनेंद्र, रामवरन, वीरेश कुमार, रवेंद्र के साथ गांव में चेकिंग के लिए पहुंचे। चेकिंग के दौरान गांव के राजू, संजू, प्रेमपाल, जगदीश व विपन को खेतों में चोरी से समर चलाते पकड़ लिया। टीम ने केबिल काट ली और वीडियो बना लिया। इस बात पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। ग्रामीण टीम के साथ मारपीट करने लगे। इस पर टीम वहां से भागने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जेई के गले में पड़े अंगोछे से उनका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद ग्रामीण उनको छोड़कर भाग गए। इसके बाद कर्मियों ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जेई को होश में लाने का प्रयास किया गया। अधिकारी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जेई की तहरीर के आधार पर राजू, संजू, प्रेमपाल, जगदीश, विपन, कैलाश, मनोहर, साधु, लटूरी, श्री कृष्ण, रामपाल, सुखपाल व पांच अन्य के खिलाफ धारा 307, 332, 427, आदि धाराओं में अभियोग दर्ज कराया हैं। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जेई की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें