टूंडला (फिरोजाबाद)। ग्रामीण महिला-पुरुष शौचालयों में ताला लगाकर सरकार के स्वच्छ भारत अभियान पर पानी फेर रहे हैं। ग्राम पंचायत धीरपुरा के गांव अजीत नगर के शौचालयों में लॉक लगे हैं, इसलिए ग्रामीण खुले में शौच जा रहे हैं।
गांव में करीब डेढ़ हजार की आबादी है, जिसमें 60 शौचालयों का निर्माण ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने करवाया है। फिर भी अधिकतर लोगों ने शौचालयों में ताले जड़ दिए हैं और गांव के महिला-पुरुष उनका इस्तेामल नहीं कर रहे हैं।
महिलाओं की टोली खुले में शौंच जाने को गांव के बाहर निकलती है। ग्रामीणों से बात की गई, तो उनका जवाब बड़ा ही अटपटा था। उनका कहना है कि सभी के शौचालय बन जाएंगे, तभी इस्तेमाल करेंगे।
आधा गांव खुले में जाता है, तो हम ही शौचालय में क्यों जाएं। उन्होंने बताया कि गांव में 120 शौचालयों की लिस्ट आई है, किंतु अभी 60 ही बने हैं।