फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में सराबोर हुआ एटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। कहीं ईश वंदना, तो कहीं फिल्मी गीत। कहीं ढोलक की थाप तो कहीं डीजे पर धमाल। कुछ ऐसा ही रहा नए साल का पहला दिन। नववर्ष के उल्लास में मंगलवार को पूरा शहर डूबा रहा। रात 12 बजे से शुरू हुआ बधाइयों का क्रम मंगलवार को दिन भर चलता रहा। इस दौरान मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए, तो कोचिंग संस्थानों में नववर्ष पर पार्टियां भी हुईं। सोशल मीडिया पर तो पूरे दिन बधाई संदेश ही चलते रहे।

शहर में मंगलवार को सुबह से ही नए साल का उल्लास शुरू हो गया। सुबह शहर के नन्नूमल चौराहा स्थित साईं धाम में साईं बाबा की विशेष भक्ति की गई। श्रद्धालुओं ने साईं बाबा से सुख, शांति की कामना की। इसके साथ ही शहर के काली मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं पथवारी मंदिर में भी भक्तों ने माता के दर्शन कर साल में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


नववर्ष के स्वागत में रात को 12 बजे डीजे पर युवाओं के खूब कदम थिरके। पुलिस के प्रतिबंध के बाद भी युवाओं ने गली मुहल्लों में जमकर मस्ती की। इस दौरान शहर के जाटवपुरा, गली बलदेव सहाय, लालपुर, नई बस्ती में युवाओं ने डीजे पर धूम मचाई।


केक काटकर छात्र छात्राओं ने मनाया नववर्ष
अलीगंज। नववर्ष की खुशियां हर कोई अपने अपने तरीके से मनाता हुआ देखने को मिला। कोई मिठाई बांटकर तो कोई शुभकामनाएं एक दूसरे को देकर नई साल की खुशी मना रहा था। इसी क्रम में एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर केक काटकर और संगीतमय कार्यक्रमों के साथ नव वर्ष मनाया गया। इस मौके पर सेंटर संचालक अशरफ अली, पूरन सिंह, जावेद अख्तर, अजीत सिंह, अंकित कश्यप, शानू कश्यप, अनुज, विवेक, सैय्यद शादाब आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में हुआ हवन
एटा। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बी सागर का कहना है कि नये साल का जश्र मनाने का अपना-अपना अलग अंदाज है। हमने भगवान का आह्वान करते हुए हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहूतियां देकर नये साल का आगाज किया है। भगवान से हर कोई कुछ न कुछ मांगता ही है, जिला अस्पताल में यज्ञ आयोजन के दौरान जिले के लोगों को स्वास्थ्य रहने की कामना की गईं है। इस मौके पर डा. एस चंद्रा, डा. रवेंद्र यादव, डा. रामनिवास, डा. वरुण कुमार, डा. आनंत व्यास, डा. अंशुल गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, नरेश सिंह शाक्य, शिव कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया नववर्ष
राजा का रामपुर। पुराना साल अलविदा और नए साल ने दस्तक दी है। कुछ साल पहले तक तो नव वर्ष पर ग्रीटिंग आदि भेजकर बधाई दी जाती थी। मगर अब एक दूसरे को फोन पर वायर संदेश के माध्यम से बधाई देने का क्रेज देखने को मिला। जगह जगह पर युवा थिरकते हुए देखे गए। रात को 12 बजे से ही एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था।

शिक्षक छात्र बोले, हैप्पी न्यू ईयर
एटा। नए साल की खुशी पठन पाठन पर भारी रही। मंगलवार को निजी स्कूल जहां बंद रहे वहीं राजकीय-एडिड में भी नाम मात्र की छात्र उपस्थिति के चलते पढ़ाई का माहौल नहीं बन सका। स्कूल पहुंचे बच्चों ने टीचर्स को अपने तरीकों से न्यू ईयर विश किया। वहीं परिषदीय स्कूलों में तो अवकाश जैसा सन्नाटा दिखाई दिया। इतना ही नहीं अधिकांश बच्चों तो एक जनवरी का अवकाश की सोचकर स्कूल नहीं पहुंचे।

कई साल बाद एक जनवरी को सुहाना मौसम
वर्ष का पहला दिन सुहाना रहा। सुबह की ठंड के बाद दिन में रही चटक धूप से लोग खुश दिखे। मंगलवार को अन्य दिनों की तरह हवा भी नहीं चली। सेवानिवृत्त शिक्षक दूरम सिंह वर्मा के अनुसार बीते कई सालों में पहली बार एक जनवरी को मौसम सुहाना रहा।
विज्ञापन


सुंदर कांड की धूम
वर्ष के पहले दिन सुंदरकांड की धूम रही। वहीं लोगों ने भंडारों का भी आयोजन किया। बड़ी हनुमान गढ़ी में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। वहीं इसके सामने विशाल भंडारे में हजारों ने प्रसाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें