फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन साथियों सहित गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गैंग के कब्जे से लूटी गई रकम में से 12350 रुपये की नकदी, आभूषण और बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस ने धोखाधड़ी, चोरी और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 18 नवंबर को औरांगाबाद निवासी राकेश कुमार पुत्र राजाराम को कुछ लोगों ने बहला फुसला कर अपनी बातों में ले लिया और चार बच्चों की मां से शादी करा दी। शादी के दूसरे दिन महिला पूजा उर्फ रुखसाना पत्नी सलीम निवासी गली नंबर एक अब्बास नगर थाना रामगढ़ ने दूध में नशीली गोलियां मिलाकर परिजनों को दूध पिला दिया।

जिसके बाद उसका पति और सास-ससुर सभी गहरी नींद में सो गए। ससुरालीजनों के सोने के बाद लुटेरी दुल्हन अपने साथी के साथ घर में रखी नकदी, आभूषण को समेट कर उसी की बाइक से फरार हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन


एसएसपी ने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए घटना के शीघ्र खुलासा के लिए निर्देश दिए। सीओ
अजय सिंह चौहान के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह ने प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने जांच शुरू की। पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए।

टीम ने उक्त लोगों के घर पर दबिश देकर लुटेरी दुल्हन और गिरोह के अन्य चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 12350 रुपये, लूटी गई बाइक और आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।


पूजा उर्फ रुखसाना पत्नी सलीम के साथ मुकेश कुमार जाटव पुत्र स्व. बाबूलाल निवासी ग्राम लभौआ शिकोहाबाद, जुबैर पुत्र शकील वारसी निवासी छपरिया मोहल्ला लालपुर रामगढ़, अनिल कुमार जाटव पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम टिमरुआ सैफई इटावा, मनोहर सिंह पुत्र स्व. श्रीचंद्र जाटव निवासी प्रतापपुर सैलई रामगढ़ हैं।

एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के अपराध गिरोह बनाकर किये जाते हैं। इस गिरोह में कई लोग शामिल हो सकते हैं। पांच को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें