एटा। शहर से घर लौट रहे संविदा चालक की रोडवेज बस से गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी योगेन्द्र सिंह (45) पुत्र तिलक सिंह संविदा में रोडवेज विभाग में चालक के पद पर नौकरी करता था। देर शाम को वह शहर से रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहा था। बस से उतरते समय अचानक वह नीचे गिर गया और हालत गंभीर हो गई। जिसकी जानकारी पर पहुंचे परिजन चालक को जिला अस्पताल में लेकर आए।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह परिजनों ने रोडवेज के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है।