फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार श्यामनगर में बिजली से जल्द रोशन होंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज डिवीजन के अंतर्गत तार श्याम नगर ऐसा गांव हैं, जहां आजादी से लेकर अब तक बिजली नहीं पहुंची। सौभाग्य योजना के तहत विद्युत मंगलवार को मुख्य अभियंता इंजीनियर राजीव जैन ने गांव में निरीक्षण किया। गांव में जल्द बिजली पहुुंचने के उम्मीद में ग्रामीणों में खुशी का आलम दिखा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा सौभाग्य योजना के तहत हर घर तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं जिन गांवों में आजतक बिजली नहीं पहुंची, वहां विद्युतीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सौभाग्य योजना में 2049 गांव व मजरे चिन्हित हुए हैं। इसमें सिरसागंज डिवीजन के गांव तार श्याम नगर में एल एंड टी कंपनी द्वारा किए जा रहे विद्युतीकरण कार्य का मुख्य अभियंता ने विभागीय अफसरों के साथ निरीक्षण किया।

अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि गांव में कुल 107 घर हैं, जिसमें 90 घरों में कनेक्शन देकर मीटर स्थापित करा दिए गए हैं। एल एंड टी कंपनी द्वारा गांव में नए पोल व लाइन बना दी गई हैं। गांव ट्रांसफार्मर स्थापित होना शेष है। मुख्य अभियंता राजीव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर गांव में सप्लाई चालू करा दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मौके पर अधीक्षण अभियंता एके वर्मा, अधिशासी अभियंता पीएन वर्मा, अधिशासी अभियंता दुर्गा प्रसाद, एसडीओ योगेंद्र सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें