फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन कोच में पानी खत्म होने पर यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। कालका मेल में पानी खत्म होने से नाराज यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा करते हुए ट्रेन चलने नहीं दी। चेन पुलिंग कर कई बार ट्रेन रोकी। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रही। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर कोच में पानी भरवाने के बाद ट्रेन रवाना हुई।

हावड़ा से चलकर कालका जाने वाली कालका मेल रविवार रात आठ बजे करीब टूंडला स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने कई कोच में पानी न आने की शिकायत कर हंगामा शुरू कर दिया। सिग्नल होने पर चालक ने ट्रेन चलाने का प्रयास किया तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक ली। चालक ने कई बार ट्रेन चलाने का प्रयास किया, लेकिन यात्रियों ने ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर हंगामा होते देख जीआरपी के साथ रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को आगरा में पानी भरवाने का आश्वासन दिया, लेकिन रेलयात्री नहीं माने। यात्रियों ने कहा ट्रेन में मुगलसराय स्टेशन से पानी नहीं भरने से परेशानी हो रही है। इसके बाद अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद कोच पानी भरवाया। तब जाकर रात साढे़ नौ बजे के करीब ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें