मथुरा। मथुरा के युवाओं को अब टर्फ विकेट के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। गांव महोली, मुकुंदपुर रोड पर अलंकार गु्रप द्वारा निजी भूमि पर तीन टर्फ विकेट व प्रैक्टिस के लिए एक सीमेंटेड व एक एस्ट्रो विकेट का निर्माण कराया गया है। जिले के खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
अलंकार ग्रुप के संस्थापक प्रतुल अग्रवाल ने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत योजना इन्द्रभूषण (आईएस) से प्रेरित होकर उन्होंने युवाओं के मार्ग दर्शन के लिए टर्फ विकेट बनवाने की यह कवायद की है। यूपीसीए के निर्देशन में इसका निर्माण हुआ है। भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक के मैच यहां कराए जाएंगे।
बताया कि 15 अक्टूबर तक मैदान पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। 21 सितंबर से अलंकार अकेडमी द्वारा युवाओं की प्रतिभा निखारने को प्रशिक्षण भी चालू करा दिया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने बताया कि यूपीसीए से क्यूरेटर भूपेन्द्र सिंह की देखरेख में यह निर्माण जारी है। दो माह के भीतर ही मथुरा के युवाओं को टर्फ विकेट पर खेलने का मौका मिलेगा।