फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये और पेट्रोल में लगी होड़, पहले सेंचुरी कौन बनाएगा : दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। आज डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों में होड़ लगी है कि सबसे पहले सेंचुरी कौन बनाएगा।
विज्ञापन

यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कही। वह अपनी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आए थे।

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन भी किए। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट संशोधन पर कहा कि भारत में संविधान सर्वोपरि है और संसद को कानून बनाने का अधिकार है। कहा कि संसद में सर्वसम्मति से एक एक्ट पारित हुआ। संसद में उस समय सवर्ण समाज और हर पार्टी के लोग थे।

जिसको लेकर सभी से सवाल जवाब होना चाहिए और सबसे अधिक भाजपा से पूछा जो हर चुनाव में कहती है कि हम एससी-एसटी एक्ट अत्याचार अधिनियम समाप्त कर देंगे पर आज तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज देश में 1977 के आपातकाल जैसे हालात है। तब भी जनता मौन थी और आज भी मौन है। लगता है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता अपना जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके स्वरूप का वे शुुरू से ही विरोध में रहे हैं, यह सामाजिक बुराई है। इसे दूर होना चाहिए। वहीं, रामपथ पर आगे बढ़ने की बात पर उन्होंने कहा कि हम सदा से रामपथ पर आगे बढ़ते रहे हैं। धर्म का दुरुपयोग तो भाजपा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1400 करोड़ रुपया मंदिर के चंदे का खा गई। वहीं, विपक्ष के महागठबंधन पर बोले कि असली महागठबंधन तो भाजपा का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें