फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। साइकिल सवार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम रसूलपुर निवासी हप्पू उर्फ खलीफा (30) पुत्र सत्यपाल सिंह शुक्रवार शाम साइकिल से पटियाली जा रहा था। लखापुर के निकट तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में हप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल हप्पू को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हप्पू को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर लौट आए। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें