हिेंडोले में विराजे द्वारिकाधीश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को सजाए गए विभिन्न फूलों की कलियों के हिंडोले में विराजमान हो राजाधिराज झूला झूले। मंदिर के जगमोहन को आकर्षक व खुशबूदार फूलों से सजाया गया। दर्शनों को भक्तों की भीड़ धक्का-मुक्की करती रही। मंगलवार को पचरंगी फूलों का हिंडोला सजाया जाएगा।
सोमवार को शाम 5:10 बजे जैसे ही राजाधिराज ने कलियों के हिंडोले में भक्तों को दर्शन दिए, समूचे परिसर में भक्त आनंदित हो झूम उठे। भक्तों ने जयघोषों के मध्य ठाकुर जी के दर्शन किए।
मंदिर में भीड़ का दबाव अधिक होने के कारण भक्तों को दर्शन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।