शिवानी हत्याकांड: भाजपा विधायक नहीं होने दे रहे हैं एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला
एटा। सकीट क्षेत्र की शिवानी हत्याकांड के बाद पीड़ित परिजनों से सपा का प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा। जहां पीड़ित पिता ने भाजपा विधायक पर कार्रवाई नहीं होने देने का तथा आरोपियों द्वारा घर में पहुंचकर धमकी देने का आरोप लगाया है। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाते हुए साथ देने का वायदा किया। इसके बाद सपा प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।
बताते चले कि शिवानी हत्याकांड के आरोपियों पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने के चलते सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित का गठन किया था। इसके बाद मंगलवार को गठित कमेटी गांव गढ़िया यादगारपुर पहुंची। जहां मृतका के पिता महेश उपाध्याय से मिले। उन्होंने पीड़ित परिवार प्रकरण की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने कहा कि बेटी के हत्यारों पर भाजपा विधायक कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं। विधायक को बेटी के अपहरण होने के समय ही पूरा मामला बताया गया था। विधायक ने 15 दिन का समय मांगा था। इसके बाद पुलिस ने भी नामजद तहरीर देने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस दौरान मृतका की बहिन ने आरोपियों पर घर आकर धमकी देने की बात कही है और शिवानी जैसी घटना दोहराने की धमकी से पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ नजर आया। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी अरविंद सिंह, पूर्व सांसद कुं. देवेन्द्र सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, पूर्व विधायक अजय यादव, पूर्व सदस्य महिला आयोग रौली मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, डा. श्याम सिंह शाक्य, विनोद यादव, अनिल यादव प्रधान आदि सपाई मौजूद रहे।