फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी की शादी रोकने को मां ने छोड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अपनी नाबालिग बेटी की जबरन शादी रोकने को एक मां ने अपना गांव छोड़ दिया लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। उसने मामले की शिकायत सचिव महिला आयोग को भेजी है।
विज्ञापन

सोरों क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर विजेंद्र ने उसकी 12 वर्षीय बेटी की की शादी उससे अधिक उम्र के व्यक्ति से तय कर दी। बदले में 20 हजार रुपये ले लिए। जब उसने बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया तो उसके देवर व जेठ, देवरानी आदि ने उसकी मारपीट कर दी। उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से उसे व उसकी बेटी को खतरा है। इसलिए उसने मजबूर होकर अपना गांव छोड़ दिया। अब वह अपनी बैटी की शादी रोकने के लिए रिश्तेदारी में चली गई है। महिला ने बताया कि मामले की शिकायत सचिव महिला आयोग को भेजकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की मांग की गई है। इसके साथ ही महिला हैल्प लाइन 1076 को भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें