फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी ने मांगी शिक्षिका की नौकरी

विज्ञापन
शहीद की पत्नी ने मांगी शिक्षिका की नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। देश रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए जवान की पत्नी अलका एमए बीएड डिग्री धारक है। ऐेसे में पति के शहीद हो जाने के बाद महिला ने खुद के लिए इंटर कालेज में शिक्षिका की नौकरी, पिता ने पेट्रोल पंप और शहीद स्थल तक सड़क एवं गांव से बाहर शहीद गेट बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद को लेकर प्रभारी मंत्री ने पत्नी अलका यादव को बीस और पिता राजवीर को पांच लाख रुपये का डीडी दिया है। सरकार की तरफ से मिली आर्थिक मदद के बाद पिता की तरफ से बेटे की याद में एक पेट्रोल पंप और गांव के बाहर शहीद बेटे के नाम से गेट एवं कठिंगरा गांव से बेटे के शहीद स्थल तक मार्ग बनवाने की डीएम से बात कही है। वही दूसरी तरफ शहीद की पत्नी अलका यादव ने प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग और डीएम से इंटर कालेज में शिक्षिका के पद पर नौकरी की मांग की है। जवान की पत्नी ने बताया कि वह मास्टर डिग्री धारक है। ऐसे में वह शिक्षा की दिशा में प्रचार प्रसार कर देश हित में भागेदारी निभाएगी। इस मांग पर प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी ने परिजनों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें