फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध के सिद्धांतों से होगा सशक्त भारत का निर्माण: मौर्य

विज्ञापन
बुद्ध के सिद्धांतों से होगा सशक्त भारत का निर्माण: मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। जातपात, छुआछूत,भेदभाव समाज का विघटन ही नहीं करते अपितु यह समाज के लिए कैंसर है। इससे निपटने के लिए भगवान बुद्ध का पंचशील सिद्धांत ही सक्षम है। बुद्ध के सिद्धांत ढाई हजार वर्ष पूर्व भी व्यावहारिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथागत बुद्ध जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभांम्भ भंते धम्मकीर्ति ने बुद्ध वंदना से किया। इसके बाद आयोजक समिति अध्यक्ष राकेश कुमार शाक्य ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा अतिथियों को भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विश्व के 42 देशों में भगवान बुद्ध धर्म पर आधारित शासन चलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी भगवान बुद्ध के सिद्धांतों से प्रेरित होकर भेदभाव को मिटाने के लिए कई योजनाएं संचालित की है। भगवान बुद्ध का अनुसरण कर सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। इसी से विश्व का कल्याण संभव हैं। अहिंसा को अपनाएं और मन को शांत रखें। विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि बुद्ध का सच्चा अनुयायी वह है जो उनके सिद्धांतों का पालन करता है। पूर्व सांसद महादीपक सिंह, विधायक देवंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्यापाल सिंह, डेविड वर्मा, सुशील शाक्य ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान चेयरमैन संजीव महाजन, चेयरमैन सुभाष शाक्य, नेपाल सिंह शाक्य, डा. हरीराम शाक्य, जगदीश मोहन, रामचंद्र सिंह चौहान, इंजी. गौरव शाक्य पन्नालाल शाक्य, राजेश शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, आराम सिंह शाक्य, अजब सिंह शाक्य, अशोक कुमार शाक्य, रामौतार शाक्य, मुन्नालाल शाक्य, विनोद कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता लाल बहादुर पीटर हरनंदन सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें