फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण कर शहीद एसपी सिटी-एसओ को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
ये है जवाहर बाग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। जवाहर बाग हिंसा में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर परिजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जवाहर बाग पहुंचे शहीद एसपी सिटी के परिजनों ने पौधरोपण और जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करके उनकी यादें ताजा कीं। उधर, एसएसपी कार्यालय पर शहीद एसपी सिटी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों ने सलामी दी।
विज्ञापन


शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी का परिवार ग्रेटर नोएडा से जवाहर बाग पहुंचा। एसपी सिटी की मां मनोरमा देवी, पत्नी अर्चना द्विवेदी, भाई प्रफुल्ल द्विवेदी, बेटे कोस्तुब, आयुष के साथ परिवार से जुड़े वंदना पांडेय, सतीश कुमार पांडेय, अर्चना पांडेय और आदित्य पांडेय ने जवाहर बाग में पौधरोपण किया।

करीब 15 पीपल, नीम, अशोक, कदम और बरगद के पौधे लगाए। इसके बाद जिला अस्पताल में शहीद एसपी सिटी की पत्नी अर्चना द्विवेदी, अर्चना पांडेय और सतीश कुमार पांडेय ने रक्तदान किया। उधर, एसएसपी कार्यालय पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा आदि पुलिस अफसरों ने शहीद एसपी सिटी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें