फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यप्रकाश शर्मा को फिर मिली बार एसोसिएशन की कमान

विज्ञापन
सत्यप्रकाश शर्मा को फिर मिली बार एसोसिएशन की कमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में एक बार फिर से सत्यप्रकाश शर्मा ने सात उम्मीदवारों को हराकर जीत हासिल की है। दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ रही है। वही महासचिव के पद पर उदयवीर सिंह वर्मा को चुना।
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए हुए मतदान का रिजल्ट तड़के करीब तीन बजे फाइनल हो सका। 169 वोट पाकर सत्यप्रकाश शर्मा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जबकि महासचिव पद पर उदयवीर सिंह वर्मा ने 421 सर्वाधिक वोट मिले। बताते चले अध्यक्ष पद पर आठ उम्मीदवार थे। जिनमें सत्प्रकाश, अवधेश कुमार, प्रवेश भारद्वाज, सीपीसिंह, सतेन्द्रपाल सिंह , ऐदलसिंह, प्रमोद कुमार, प्रभाशंकर सहित आठ उम्मीदवार थे। जबकि विजयी हुए उदयवीरसिंह वर्मा के अलावा रेशपालसिंह राठौर, संतोष कुमार, विनोद बाबू जौहरी ने महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ा था। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव में पदाधिकारी चुनने के लिए 929 अधिवक्ताओं को अपना मताधिकार करना था। जिसमें से 857 वकीलो ने ही अपना वोट डाला था। जिसमें भी 66 वोट कैंसिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
1-सत्यप्रकाश शर्मा---169
2-अवधेश कुमार ----155
3-प्रवेश भारद्वाज-----145
4-सीपीसिंह ---------142
5-सतेन्द्रपालसिंह -----130
6-ऐदलसिंह वघेल-----049
7-प्रमोद कुमार--------40
8-प्रभाशंकर------------06

महासचिव पद के लिए मिले वोट
1-उदयवीरसिंह वर्मा-----421
2-रेशपालसिंह राठौर-----264
3-संतोष कुमार---------141
4-विनोद बाबू जौहरी-----20
------
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मिले वोट
1-उदयराज सोलंकी-----332
2-भुवनेन्द्रसिंह ---------277

दो घंटे रुकी रही मतगणना
एटा। शाम सात बजे शुरु हुई मतगणना को देर रात अधिवक्ताओं ने गलत तरीके से वोट निरस्त करने का आरोप लगाते हुए रोक लगा दी थी। इसके बाद एडीएम प्रशासन धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों ने फिर से मतो की गणना शुरु कराई। जो तडके करीब तीन बजे फाइनल हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें