फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास मामले की जांच करेंगे बीडीओ

विज्ञापन
flipkart house
विज्ञापन
एटा/जैथरा। जैथरा ब्लॉक के गांव बहगों में हुुए प्रधानमंत्री आवास मामले में खेल का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्ती की। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने बीडीओ जैथरा को मामले की जांच सौंपी है। साथ ही 15 दिन में आख्या तलब की है।
विज्ञापन

जैथरा ब्लॉक के गांव बहगों में 57 अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र बनाकर लाभ दे दिया गया। अमर उजाला ने मामले की पड़ताल कर 28 मई के अंक में खबर प्रकाशित की थी। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की तैयारी की है। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बीडीओ जैथरा ज्ञान सिंह को जांच सौंपते हुए 15 दिन में आख्या देने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। बीडीओ जैथरा को पत्र लिखकर आख्या तलब की गई है।
----------
सामने आएंगे बड़े नाम
गांव में हुए अपात्रों को आवंटन में बड़े नाम खुलेंगे। अगर जांच सही तरीके से होती है, तो एक बड़ा रैकेट सामने आ सकता है। अपात्रों को आवास बांटने का बड़ा खेल जिले के कई ब्लॉकों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें