जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कमेटी के द्वारा कलक्ट्रेट पर पेट्रोल एवं डीजल प्रदर्शन किया गया। वृद्धि के विरोध में नारेबाजी की। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की बेतहाशा वृद्धि पर केंद्र सरकार अंकुश नहीं लगा पा रहा है। पेट्रोल और डीजल के दामों की वृद्धि से अन्य वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। पैट्रोलियम पदार्थों की वृद्धि से महंगाई और बढ़ेगी। महंगाई के चलते जनता पहले से ही परेशान है। अब यह वृद्धि लोगों की दिक्कतें और बढ़ाएगी। विकास के नाम पर की जा रही बढ़ोत्तरी को भारत सरकार को अविलंब वापस लेकर भारत की जनता को राहत दिलाएं। उन्होंने कहा कि यदि जनता के हित में सरकार निर्णय नहीं लेती हैं तो कांग्रेसी आंदोलन करने को विवश होंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर भाजपा सरकार जनता की परेशानियां बढ़ा रही है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में राजवीर सिंह राना, सत्यप्रकाश गुप्ता, राजीव चौहान, दीप कुमार पांडेय, सुबोध शर्मा, मुकेश सक्सेना, विनय कुमार सिंह, सुबोध चौहान, मुन्नालाल, लाखन सिंह, भूदेव, झम्मन, महाराज, अमर प्रताप, राजकपूर बाल्मी, श्यामबाबू चंचल, विकास चौहान, विजय चौहान, सुशील कुमार, योगेश सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
पेट्रोल-डीजल में वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
एटा में गुरुवार को ज्ञापन सौंपते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल है तथा पेट्रोल की कीमत 68 रुपये से अधिक प्रति लीटर है। सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपये एक्साइज ड्यूटी व 16.74 रुपये और 15.30 रुपये तथा वेट के रूप में 9.44 रुपये वसूलती है। इस प्रकार बिना टैक्स के डीजल की कीमत 42.55 रुपये होती है। इसके इलावा राज्य सरकार का टेक्स अलग से लगता है। जब 2013 तक कांग्रेस की सरकार थी। तब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल थी तथा पेट्रोल 70 रुपये मिलता था उस समय डीजल 67 रुपये था। इस प्रकार वर्तमान में केंद्र सरकार मध्यम वर्ग को लूट रही है। चुनाव समाप्त होते ही रोजाना बेेतहाशा वृद्धि की जा रही है जिससे आम आदमी परेशान है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ठाकुर अनिल सोलंकी, अरुणेश गुप्ता, भगवान स्वरूप प्रजापति, डॉ. योगेश यादव, सुल्तान सैफी, प्रमोद महाजन, नीलम प्रजाति, शिवांगी गुप्ता, राजेंद्र यादव, मोहम्मद इरफान, आलोक राजपूत, वेद पाल, उमेश धनगर, सुनील बघेल, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।