फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरोगियों का तनाव कम करेगा मन कक्ष

विज्ञापन
stress management
विज्ञापन
एटा। मनोरोगियों को तनाव से मुक्त करने की कोशिश राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मन कक्ष योजना संचालित होने जा रही है। साइकोलॉजिस्ट अवसाद व मनोरोगियों की काउंसलिंग करेंगे। इसके लिए जिला अस्पताल में 10 शैया का वार्ड बनाने के लिए जगह चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार अवसाद से ग्रसित लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। प्रदेश भर के सभी जिला चिकित्सालयों में मन कक्ष की स्थापना करा रही है जिसमें साइकोलॉजिस्टों की तैनाती की जाएगी और काउसिंग के जरिए तनाव कर करने के प्रयास करेंगे। जिला चिकित्सालय में मन कक्ष के लिए जगह चिह्नित करने का कार्य शुरू हो गया है। मन कक्ष योजना का नोडल अधिकारी डा. आरएन गुप्ता को बनाया गया है। बता दें कि आज कल भाग दौड़ भरी जिंदगी ने हर तीसरे व्यक्ति को अवसाद का शिकार बना दिया है। मानसिक रोग व हिस्टीरिया जैसी बीमारियां आम जिंदगी पर भारी हो रही हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए मनोचिकित्सकों की जिला स्तर पर अति आवश्यकता थी। अब मन कक्ष (जिला काउंसलिंग सेंटर) के माध्यम से मनोचिकित्सक काउंसलिंग सेवा से मार्गदर्शक की भूमिका अदा करेंगे।
जिला अस्पताल में मन कक्ष (जिला काउंसलिंग सेंटर) की स्थापना कराने के लिए जगह चिह्नित का कार्य शुरू कर दिया है। मन कक्ष की स्थापना के बाद मनोरोगी व अवसाद ग्रस्त लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें