विधान सभा में उठाया जाएगा बलात्कार-हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
एटा। चार दिन में दो बच्चियों से बलात्कार और हत्या के बाद रायबरेली सदर की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने शनिवार को पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कहा कि एक महिला विधायक होने के नाते मुझे प्रदेश की हालत पर शर्म आ रही है। इतना ही नही विधायक ने कहा कि वह इस मामले को विधान सभा में उठाएंगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने एसएसपी अखिलेश चौरसिया से कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष चोबसिंह धनगर, रामकुमार सक्सेना, रामप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद इरफान, राजू कश्यप, दिनेश यादव, नीरज, प्रेेमपाल सम्राट आदि मौजूद रहे।