फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन
मथुरा। मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता पति के साथ बाइक से लौटते वक्त हादसे का शिकार हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द निवासी डाक्टर महाराज सिंह के बेटे अनिल का विवाह मगोर्रा के गांव सौनोंठ निवासी श्यामसुंदर की बेटी साधना से साल 2008 मेें हुआ था। शुक्रवार की देरशाम अनिल अपनी पत्नी को बाइक से लेकर लौट रहा था।

वह गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई साधना को पुलिस के सहयोग से ग्रामीण अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मगोर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


मृतका के भाई अभिषेक का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की मौत सड़क हादसे में हुई है। अगर मायके वाले तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें