मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर 16 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। शौचालय निर्माण समीक्षा बैठक में जिला परियोजना समन्वयक ने लापरवाही बरतने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक गुरुवार को विकास भवन के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में हुई। जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने स्वच्छ निर्माण की प्रगति की समीक्षा में कहा स्वच्छ शौचालय निर्माण कराने की जिम्मेदारी अपर विकास अधिकारी पंचायत, पंचायत सचिव तथा खंड प्रेरक की है। शौचालय निर्माण कराने के बाद शत प्रतिशत फोटो अपलोड कराना जरूरी है।
शौचालयों पर यूनिक कोड जरूर अंकित कराया जाए। शौचालय निर्माण में लापरवाही मिलने पर 16 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनको चेतावनी दी गई लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रभारी दीपक जार्ज मिंज, जिला समन्वयक अमित सिंह, अपर विकास अधिकारी पंचायत, पंचायत सचिव, खंड प्रेरक मौजूद रहे।