कटरा समान। समान पक्षी बिहार निवासी किसान जब खेत पर सरसों काटने गया तो युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। मृतक थाना औंछा क्षेत्र का रहने वाला था। वह रिश्तेदारी में आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना औंछा क्षेत्र के कस्बा ज्योंति निवासी जितेंद्र चौहान (30) बीते रविवार को थाना किशनी क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर निवासी बहनोई हरनाम सिंह के घर आया था। उसके साथ भाई के बच्चे भी आए थे। 29 मार्च की सुबह करीब आठ बजे वह घर जाने की बात कहकर वह निकल गया था लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा।
शुक्रवार सुबह जितेंद्र का शव समान पक्षी बिहार में सरसों के खेत पर मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए। जानकारी होने के बाद पहुंचे बहनोई ने बताया कि मृतक उसका साला था। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने एकत्रित किए।