फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवताचार्य के घर चोरी का खुलासा

विज्ञापन
चोरी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। आनंद वाटिका स्थित कथावाचक के बंद फ्लैट से हुई चोरी का खुलासा रविवार को वृंदावन पुलिस ने कर दिया। इस मामले में नाटकीय अंदाज में चोरी में शामिल नाबालिग चोर चोरी के माल में अपनी हिस्सेदारी न मिलने पर पुलिस के पास पहुंच गया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि आनंद वाटिका स्थित भागवताचार्य संत देवमुरारी बापू के बंद फ्लैट से 6 मार्च की रात सागर और जुम्मा निवासी पानीघाट ने मिलकर चोरी की थी। चोरों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि फ्लैट से 20 हजार की नकदी और 4 चांदी के सिक्के ही चोरी कर पाए थे। चोर जुम्मा ने 20 हजार की नकदी में से 13 हजार से अपने ईरिक्शा की ईएमआई चुका दी। वहीं, बचे हुए सात हजार रुपये सागर ले गया। घटना में शामिल नाबालिग 10 वर्षीय बालक को उन्होंने डांट फटकार कर भगा दिया। इससे बालक पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चुराई गई रकम में से 5 हजार की नदी, एक एटीएम कार्ड और एक एसबीआई बैंक की पासबुक बरामद की है। पीड़ित संत देवमुरारी बापू ने पुलिस को दी तहरीर में 2.50 लाख की नकदी सहित एक लाख के सोने-चांदी के जेवरात और सिक्के चोरी होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें