फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर चौकसी, किया गया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
होली पर जिले भर में कड़ी चौकसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

होली का पर्व ओर जुमे की नमाज पुलिस के लिए कड़ी परीक्षा की घड़ी है। शुक्रवार को होली खेली जाएगी और इसी दिन जुमे की नमाज होगी। होली और जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में पीएसी और पुलिस की तैनाती है। शहर एवं गंजडुंडवारा कस्बे में विशेष सुरक्षा के इंतजाम निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को शहर में तिरंगा यात्रा के विवाद में सांप्रदायिक हिंसा के हालात पैदा हो गए। इसमें हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की कई घटनाएं हुईं। ऐसी स्थिति को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए। उन्नाव, मुरादाबाद के डेढ़ सौ आरक्षी, उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। गुरुवार को नगर में एवं कस्बों में पुलिस और पीएसी के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने होली पर जबरन रंग न डालने की अपील की। जिले भर में 1360 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सभी होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की चौकसी देखी गई। मुख्य बाजारों व अन्य स्थानों में बैरियर लगाकर पुलिस पिकेट लगाई गई है। इसके अलावा कोबरा मोबाइल टीमें भी घनी आबादी वाले इलाकों में नजर रखेंगी। सभी टीमों को वायरलेस सैट दिए गए हैं। अग्निशमन दस्तों को भी तैनात कर दिया गया है।


अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कोतवाली में ड्यूटी पर लगाए गए उपनिरीक्षकों को ब्रिफिंग कर जरूरी टिप्स दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में गंजडुंडवारा में बाहरी जनपद से आए एक अपर पुलिस अधीक्षक की तैनाती अलग से की गई है।


सौहार्द से मनाएं त्यौहार- डीएम
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने सभी समुदाय के लोगों से सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। होली खेलते समय लोग दूसरे की भावना का ख्याल रखें। कोई भी किसी पर जबरन रंग न डालें और कोई टीका टिप्पणी न करें। किसी तरह की अशांति न होने दें और अभिभावक भी अपने बच्चों का ध्यान रखें।
विज्ञापन



सुरक्षा के चौकस इंतजाम- एसपी
पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों, होलिका दहन स्थलों एवं मस्जिदों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। किसी को भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दी जाएगी। जो भी शांति व्यवस्था को दूषित करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें