फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से झोंपड़ी में लगी आग, मकान चटके

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा/फरह/महावन। बिजली गिरने से फरह में दो झोंपड़ी जल गईं। वहीं महावन में दो स्थानों पर बिजली गिरने से लोग दहशत में आ गए। इसके अलावा ओलावृष्टि, बरसात और तेज हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी।
विज्ञापन


बीते दो दिनों में मौसम के बदले मिजाज ने आम लोगों को परेशान कर दिया। रविवार को बरसात के बाद सोमवार भोर में तेज बरसात, ओलावृष्टि ने ठंड और बढ़ा दी। फरह के गांव शाहपुर के समीप नगला सपेरा में वीरपाल सिंह परिवार के साथ झोंपड़ी में सो रहे थे।

रविवार रात को करीब तीन बजे बिजली गिरने से झोंपड़ी में आग लग गई। उन्होंने परिवार को बड़ी मुश्किल से झोंपड़ी से बाहर निकाला लेकिन तब तक देखते ही देखते दोनों झोंपड़ी में रखा घरेलू सामान कुछ नकदी आदि के अलावा बकरी की जलकर मर गई।
विज्ञापन


यमुनापार तारापुर में दुर्गेश सारस्वत के मकान पर बिजली गिरने से दरार आ गई। बिजली उपकरण फुंक गए। महावन में ऊपर कोट मोहल्ला के निकट एक पेड़ पर बिजली गिरी। इसके चलते पेड़ की टहनियां श्रीभगवान, साबिर आदि के मकानों में जाकर गिरी। टैंटीगांव में बरसात, ओलावृष्टि से किसान परेशान है। राधाकुंड निकट देहात क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें