कासगंज। शिवसेना के प्रदेश महासचिव सिमरन गुप्ता रविवार को चंदन के परिवारीजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने चंदन को श्रद्धांजलि दी और परिवारीजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि चंदन तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद हुआ। उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। चंदन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उसके अधूरे कार्यों को शिवसेना पूरा करेगी। हर 26 जनवरी को ध्वजारोहण पर उसे याद किया जाएगा।
सपा के रामगोपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते वह हिंदुओं पर ही चंदन की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ये वे नेता हैं जो कुछ भी कहकर भूल जाते हैं। आजम खान, ओवैसी व रामगोपाल जैसे कुछ नेता हिंदुओं के खिलाफ साजिश कर मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।
इस मौके पर जिला प्रमुख अशोक गौड़, नगर प्रमुख विनोद गुप्ता, व्यापार सेना प्रमुख लकी वार्ष्णेेय, व्यापार सेना उप प्रमुख शिव वार्ष्णेेय, सभासद नेत्रपाल मंत्री, अरविंद वार्ष्णेेय, हिमांशु वार्ष्णेेय मौजूद रहे।