फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विवाद में किया था छात्र का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। छात्र के अपहरण के आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपियों के तीन अन्य साथियाें की तलाश में जुट गई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि छेड़छाड़ को लेकर छात्र का अपहरण किया गया था। एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नगला नया दीवानी रोड निवासी इंटर का छात्र प्रवीन सोनी शुक्रवार शाम को साथी रजत निवासी हिंदपुरम के साथ कोचिंग पढ़ने के लिए आवास विकास कालोनी आया था। शाम करीब 5:30 बजे ईको कार संख्या यूपी 80 डीएच 4890 से आए पांच लोग उसे गाड़ी में अगवा कर ले गए थे।

सूचना पर देर शाम बिछवां थाना पुलिस ने गांव बबीना के पास ईको कार की घेराबंदी कर छात्र को मुक्त करा लिया था। एक आरोपी शुभम पुत्र शिवराज सिंह निवासी हिंदपुरम कालोनी को गिरफ्तार किया था। वहीं एसपी राजेश एस ने कांबिंग कर साथी व्यास यादव पुत्र रामवीर यादव निवासी गावं बेरियाहार थाना दन्नाहार को गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रवीन लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना।द इस वजह से उसे सबक सिखाना चाहते थे। साथी अभय गुप्ता, कल्लू और बाबा निवासी बेवर भी वारदात में उनके साथ थे।

अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया मामला
मैनपुरी। छात्र को अगवा किए जाने के मामले में पिता रामवीर की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुत्र को अगवा किए जाने की तहरीर दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें