फिरोजाबाद/नारखी। गांव बहोरनपुर निवासी युवक जाखई मेला देखने गया था। उसका शव कोटला के समीप सेंगर नदी में मिला। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव बहोरनपुर निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ मुलायम सिंह (21)पुत्र महावीर सिंह मंगलवार को घर से जाखई मेला को देखने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजनों ने कोटला पुलिस चौकी पर बेटे के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
दोपहर को उसका शव कोटला के समीप स्थित सेंगर नदी में पड़ा मिला। युवक का शव नदी में मिलने की जानकारी होते ही मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। देवेंद्र की मौत की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।