फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में घटाएं घिरने से चली शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को आसमान में घटाएं घिरी रहने के कारण लोग धूप को तरस गए। सुबह घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार तक थमी रही। इधर शाम को शीतलहर चलने के कारण लोग जल्दी रजाई में छिपने को विवश हुए।
विज्ञापन


जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में सर्दी ने फिर से वापसी की। बुधवार को सुबह घने कोहरे के कारण हाइवे सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी दिखाई दी। सर्दी अन्य दिनों के अपेक्षा अधिक थी। लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों को निकाल लिया। प्राथमिक स्कूल में छुट्टी हो जाने के कारण छोटी क्लास के बच्चों को राहत मिल गई। बाजारों में भी लोग दिन में सर्दी से बचाव का इंतजाम करने में जुटे दिखाई दिए। कई दुकानदारों ने तो दुकानों के बाहर अलाव आदि को जला रखा था।

धूप नहीं निकलने एवं लगातार शीतलहर पड़ने के कारण खेतों में खड़ी आलू की फसल में पिछैती झुलसा रोग लगने की संभावना बढ़ सकती है। क्योंकि पाला पड़ने के कारण आलू की पत्तियां झुलसेंगी इससे आलू की पैदावार पर भी असर पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिक डा.सुभाष शर्मा ने कहा सर्दी के ज्यादा पड़ने एवं पाला पड़ा तो फिर आलू को झुलसा रोग के लगने की संभावना बढ़ेगी।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से सीबी गेस्टहाउस के सामने अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण किया था। यह रैन बसेरा मंगलवार को देररात्रि अचानक ही गिरा। इसके कारण उसके अंदर सो रहे लोगों को चोट लग गई। बताते हैं कि आवारा पशुओं के घुस जाने से रैन बसेरा अचानक ही गिर गया था। इसे बुधवार को शाम तक ठीक ही नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें