फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए ने जीता

विज्ञापन
hocky - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला खेल कार्यालय में जूनियर वर्ग की बालक एवं बालिकाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता दाऊदयाल स्टेडियम में हुई। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबल स्टेडियम ए टीम ने 4-0 से जीत का बाजी मारी।
विज्ञापन


पहला मैच ब्रजराज सिंह इंटर कालेज एवं ब्रजराज सिंह विद्या मंदिर के बीच हुआ। ब्रजराज सिंह इंटर कालेज के शिवम परमार ने मात्र एक गोल कर मैच जीत लिया। दूसरा मैच स्टेडियम बी एवं ब्रजराज सिंह हाथवंत के बीच हुआ। स्टेडियम बी के कपिल कुमार और अरुण कुमार ने एक-एक गोल कर मैच जीत लिया। पहला सेमीफाइनल स्टेडियम ए एवं ब्रजराज सिंह इंटर कालेज के बीख् हुआ।

स्टेडियम ए के भूपेंद्र कुमार ने एक गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिलाई। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम बी और अमरदीप स्कूल के बीच हुआ। स्टेडियम बी के रोहित कुमार ने दो गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। फाइनल मैच स्टेडियम ए एवं स्टेडियम बी के बीच हुआ। स्टेडियम ए के गुलशन यादव, शिवम यादव ने 1-1, सुलभ यादव ने दो गोल किए। स्टेडियम बी की टीम कोई गोल न कर सकी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम ए ने 4-0 से जीत लिया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय हाकी प्रतियेागिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के विश्वदीप सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में नितिन कुमार, प्रशांत शुक्ला, हरीओम, दीपचंद्र रहे। विजेता टीम के खिलाड़ियों को डा. रामनाथ सुमन ने पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, रोहित राजपूत, विकास पालीवाल, प्रांजुल उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें