सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र में भ्रमण कर रही पीआरबी टीम ने एक ट्रक चालक के साथ लूटपाट कर रहे एक बदमाश को मौके से धर दबोचा, जबकि दो बदमाश मौके से भाग खडे़ हुए। पकडे़ गए बदमाश से एक तमंचा व कारतूस मिला है।
पीआरबी गश्ती दल शुक्रवार की सुबह थाना सिरसागंज क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान लूटपाट की सूचना मिलने पर पीआरवी टीम सराय मुरलीधर चौराहा पर पहुंची तो वहां तीन बदमाश एक ट्रक चालक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते दिखे।
पीआरवी टीम को अपनी ओर आता देख दो बदमाश भाग गए, जबकि एक को टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकडे़ गए बदमाश ने अपना नाम विजय पुत्र शिशुपाल निवासी कारीखेड़ा बताया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस और 4970 रुपये मिले हैं। ट्रक चालक ने अपना नाम प्रेमनरायन पुत्र राम दुलारे निवासी बजरिया थाना इकदिल जिला इटावा बताया है, जो कि शिकोहाबाद की ओर आ रहा था।