फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा जलाकर किया जा रहा निस्तारण

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थनगरी में कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। एनजीटी द्वारा जलाकर कूड़ा निस्तारण न करने के आदेश देने के बावजूद भी तीर्थनगरी में कूड़े का निस्तारण जलाकर किया जा रहा है।
विज्ञापन


महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ल द्वारा कूड़ा निस्तारण को लेकर एनजीटी में याचिका भी दायर की हुई है। इस याचिका की सुनवाई करते हुए एनजीटी ने कूड़ा जलाकर निस्तारण करने के लिए डीएम मथुरा, नगर पालिका परिषद वृंदावन के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर 11 लाख का जुर्माना भी लगाया था।

वर्तमान में भी तीर्थनगरी में जगह-जगह नगर निगम प्रशासन कूड़े का निस्तारण जलाकर कर रहा है। जिसके चलते राहगीर व क्षेत्रीय लोग जहरीले धुएं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने कहा कि नगर निगम प्रशासन कूड़े का निस्तारण जलाकर नहीं कर रहा है। असामाजिक तत्व कूड़े दानों में जानबूझकर आग लगा रहे हैं। ऐेसे लोगाें को रोकने के लिए नगर निगम रणनीति बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें