फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देगी योगी सरकार

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल रंग लाई तो सुहागनगरी के कांच उद्योग को नए साल में तरक्की का नया प्लेटफार्म मिल सकता है। योगी सरकार एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के हर जिले का कोई न कोई उत्पाद खास है। कुछ उत्पाद उन जिलों की पहचान बन चुके हैं। यह पहचान और पक्की हो, देश और दुनियां में उप्र के उत्पादों की मांग बढ़े, इसके लिए योगी सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को माध्यम बनाएगी। फिरोजाबाद कांच नगरी के नाम से देश-विदेश में विख्यात है। यहां बनी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियाें की पूरे देश में बिक्री होती है। इसके साथ कांच के ग्लास, बोतल के साथ तमाम सजावटी आइटम बनते हैं। सीएम योगी सरकार की पहल रंग लाई तो कांच उद्योग को नए साल में तरक्की के लिए नया प्लेटफार्म मिल सकता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उद्योग विभाग से फिरोजाबाद में संचालित कांच इकाइयाें का रिकार्ड तलब किया गया है। । इसमें चूड़ी और कांच उत्पादन की अलग-अलग कितनी इंकाइयां हैं। कितने करोड़ों की पूंजी निवेश है। कितना करोड़ का सालाना टर्नओवर है। कच्चे माल की आपूर्ति कहां से होती है। कांच में कितने श्रमिक कार्यरत हैं।
विज्ञापन


कांच आइटमाें की बिक्री के लिए मार्केटिंग की क्या व्यवस्था है। कांच उद्योग को किस तरह की नई टेक्नोलॉजी की जरूरत है। कांच उद्योग में क्या प्रमुख समस्याए हैं, जिनके निदान से कांच उद्योग को और ऊंचाईयों पर ले जाया जा सकता है। शासन के निर्देश पर उद्योग विभाग पिछले तीन दिनों से कांच उद्योग को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें